Today Horoscope 04 October आज इन राशि के जातको के लिए शुभ रहेगी नवरात्रि की नवमी तिथि, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। व्‍यवसायिक नुकसान भी हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करें।

वृषभ-मानहानि, सम्‍मान पर ठेस पहुंचना, यात्रा में कष्‍ट, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान पहले से बेहतर लेकिन व्‍यापार बहुत अच्‍छा नहीं है।

मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा।

कर्क-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही दिख रहा है लेकिन नए व्‍यापार की शुरुआत न करें।

और पढ़े  Today Horoscope 30 August 2026 आज इन राशि वालों की किस्मत चमकेगी, धन लाभ के साथ मिल सकती है ये बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापार आपका रुक-रुक कर चलेगा।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुक कर आप आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक-घोर पराक्रमी आप बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य में नाक, कान, गला की समस्‍या हो सकती है। प्रेम और संतान अभी भी मध्‍यम बना हुआ है।

धनु-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय नहीं है।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। नरम-गरम बने रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्‍यम है। व्‍यापार भी लगभग मध्‍यम है।

कुंभ-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। सिरदर्द की परेशानी या नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार भी लगभग मध्‍यम है। बचकर पार करें।

मीन-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ नए समाचार की प्राप्ति होगी लेकिन संदिग्‍ध होगा समाचार। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है लेकिन व्‍यापार और आय के मार्ग का ठीक-ठीक पता जरूर लगा लें।

  • Related Posts

    Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

      मेष-आज किस्मत जैसे आपके अधूरे सपनों की फाइल खोलकर उन्हें पूरा करने के मूड में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा।…

    Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…