New CDS General Anil Chauhan-नए सीडीएस को मिली Z+ श्रेणी की सुरक्षा,इतने जवानों का सिक्योरिटी कवर मिलेगा

Spread the love

केंद्र ने नवनिर्वाचित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान को दिल्ली पुलिस की ‘जेड प्लस’ श्रेणी (Z+) का सशस्त्र सुरक्षा कवच देने का फैसला किया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि CDS को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ दिल्ली पुलिस के जवानों का सिक्योरिटी कवर मिलेगा। खुफिया एजेंसी के इनपुट के बाद गृह मंत्रालय ने यह फैसला किया है। इससे पहले बीते दिन देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने तीनों सेनाओं के साथ पहली बार बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने सेना, नौसेना और वायु सेना को एकीकृत थिएटर कमांड के सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कहा था।

गौरतलब है कि नए सीडीएस के रूप में जनरल अनिल चौहान के पद ग्रहण करने के बाद एक बार फिर भारतीय सेना की तीनों इकाइयों को मिलाकर थिएटर कमांड्स के गठन के बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के गत दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन से सेना के इस मॉडल की कोशिशों को आघात लगा था।

इससे पहले 28 सितंबर को केंद्र सरकार ने नए सीडीएस की नियुक्ति की थी। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया था। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी थी। ले. जनरल (रि) अनिल चौहान की गोरखा राइफल से सेना में एंट्री हुई थी। वह पीओके में बालाकोट स्ट्राइक की प्लानिंग में भी शामिल थे और पिछले साल ही रिटायर हुए हैं।

और पढ़े  यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love

    प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद,मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार- राहुल

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *