Instagram Love : इंस्टाग्राम पर इश्क लड़ाना पड़ गया महंगा,शादी का झांसा देकर कर ऐसी हरकत.. थाने पहुंची लड़की

युवती को इंस्टाग्राम पर अज्ञात युवक से इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। इस अज्ञात युवक ने पहले युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उससे एक लाख 43 हजार रुपये ठगे। मामला पंजाब के अमृतसर जिले का है। इस्लामाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परनीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी शंभु सिंह भदौरिया और राजस्थान के उदयपुर के गांव काहरानी निवासी केशव भक्ति के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले एक अज्ञात उससे इंस्टाग्राम पर बातें करने लगा और दोस्ती कर ली। इसके बाद वह धीरे-धीरे वह आरोपी की बातों से प्रभावित होकर उसके जाल में फंस गई। इस दौरान उन्होंने आरोपी को कई बार मिलने की बात कही लेकिन आरोपी उसे टालता रहा।

उन्होंने बताया कि इंस्टा अकाउंट ऑपरेट करने वाले ने उसके साथ शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वे उसकी बातों में आ गई और शादी पर सहमत हो गईं और बातें करनी लगी। शिखा ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उससे कहा कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है। अगर वह पैसों का बंदोबस्त नहीं कर पाया तो उसे काफी नुकसान होगा। पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने उससे एक लाख 43 हजार रुपये की मांग रखी। वह दोस्ती के लिए उसकी सहायता करने को तैयार हो गई। अकाउंट चलाने वाले युवक ने उसे दो लोगों के बैंक खातों के नंबर दिए। जैसे ही उसने उक्त राशि बैंक खातों में जमा करवाई तो आरोपी ने उसके साथ बात करनी बंद कर दी।

और पढ़े  झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले: CM मान ने मानी परिवार की मांग, गृहमंत्री के दाैरे से पहले एलान
  • Related Posts

    परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: जांच के लिए मानसा पहुंची CBI,पुलिस ने टीम को सौंपी मामले से संबंधित फाइल

    पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए  सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर सिंह…

    हमने पकड़ी 20 हजार करोड़ की ड्रग: अमित शाह का CM मान से सवाल, पंजाब में ड्रग पुड़िया बनकर कैसे आई?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। गृह मंत्री ने…