बड़ा खुलासा- एसटीएफ ने किया खुलासा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 300 से ज्यादा फर्जी आईडी पर सिम कार्ड जारी।

Spread the love

फर्जी आईडी पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 300 से ज्यादा सिम कार्ड जारी कर दिए गए। इसका खुलासा तब हुआ जब केंद्रीय दूर संचार विभाग की ओर से एसटीएफ और वोडाफोन-आइडिया कंपनी को पत्र मिला। एसटीएफ की प्राथमिक जांच के आधार पर हरिद्वार के मंगलौर और ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बाजपुर में आठ दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जबकि, मंगलौर में मुकदमा अज्ञात के खिलाफ है। साइबर थाना पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय दूर संचार विभाग ने फर्जी आईडी पर सिम कार्ड जारी करने के संबंध में एसटीएफ को पत्र लिखा था। एसटीएफ ने जांच की तो पता चला कि यह सारे सिम कार्ड वोडाफोन-आइडिया कंपनी के हैं।कंपनी के प्रतिनिधियों के माध्यम से जब जांच की गई तो पता चला कि कस्टमर एप्लीकेशन फार्म (सीएएफ) पर फोटो भी फर्जी लगाए गए हैं। इस संबंध में वोडाफोन-आइडिया कंपनी से भी जवाब तलब किया गया। पिछले दिनों कंपनी के अधिकारियों की ओर से मंगलौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच में पता चला कि मंगलौर क्षेत्र में 166 सिम कार्ड फर्जी आईडी पर जारी किए गए हैं।

इसी तरह ऊधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में भी जांच की गई तो पता चला कि यहां फर्जी आईडी पर 178 सिम कार्ड जारी किए गए हैं। यानी आईडी किसी की तो फोटो किसी और का लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को बाजपुर थाने में आठ दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।ये सिम कार्ड मनोज किराना (फिदा नगर, केला खेड़ा, ऊधमसिंह नगर), सरना कम्यूनिकेशन (हल्द्वानी रोड, गुरुनानक मार्केट, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर), दुर्गा टेलीकॉम (रायपुर, सेमघाट, दिनेशनपुर, ऊधमसिंह नगर), कांबोज किराना स्टोर (बैंतखेड़ी रोड, जोगीपुरा, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर), कांबोज मोबाइल (इटव्वा, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर), योगल कंप्यूटर एंड गैलरी (बेरिया रोड, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर), मोंटू मोबाइल (बेरिया रोड, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर) और गोयल कंप्यूटर एंड मोबाइल गैलरी (बेरिया रोड, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर) की ओर से जारी किए गए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: संकरी सड़कों पर अनियंत्रित वाहन संख्या पर HC सख्त, नैनीताल में बढ़ते ट्रैफिक दबाव पर जताई चिंता

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *