Baba Vanga Soothsayer : भविष्यवक्ता वेंगा बाबा ने की भविष्यवाणी इस दिन खत्म हो जाएगी दुनिया?

दुनिया में कई भविष्यवक्ता हुए जिन्हें उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इन भविष्यवक्ताओं में बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम भी शामिल है। उन्होंने (Baba Vanga Predictions) ने कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं। दुनिया में अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।

उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं जिनमें दो लगभग सच साबित हो गई हैं। इससे पहले बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा दुनिया की उन भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं जिन पर पूरी दुनिया यकीन करती है। अपनी मौत से पहले बाबा वेंगा ने दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा तक की भविष्यवाणियां की थीं। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा ऐसी कौन सी भविष्यवाणियां की थीं जिनकी वजह से लोग के मन में खौफ है। बाबा वेंगा ने दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी की थीं। उन्होंने बताया है कि दुनिया कब खत्म होगी। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी। भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, भारत में टिड्डियां फसलों और खेतों पर हमला करेंगी। इसकी वजह से देश में भूखमरी पैदा होने की संभावना है। इसके अलाना भारत को अकाल जैसी आपदा का सामना करना पड़ सकता है।
बाबा वेंगा ने बताया है कि साल 2023 में धरती अपनी कक्षा बदल लेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि साल 2028 में अंतरिक्ष यात्री शुक्र ग्रह पर पहुंच जाएंगे।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2046 में इंसान 100 साल तक जीने लगेगा। अंग प्रत्यारोपण में इतनी तरक्की हो जाएगी लोग अधिक उम्र तक जीएंगे। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि एक समय धरती पर रात नहीं होगी। 2100 में पृथ्वी को कृत्रिम धूप से रोशन करना पड़ेगा।

और पढ़े  मस्क ने स्टारलिंक को लेकर यूक्रेन पर लगाए आरोप,मस्क के आरोप से मचा बवाल, क्या बदलेगी युद्ध की तस्वीर?
  • Related Posts

    2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त…

    आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं।…

    अमेजन में छंटनी: सुबह-सुबह भेजा ईमेल, 250 लोगों की नौकरी गई; एआई बढ़ा रहा संकट, जानें

    अमेजन ने इस महीने दूसरी बार छंटनी का एलान किया है। कंपनी अपने डिवाइस और सर्विसेज यूनिट में 250 तक कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर रही है। इससे पहले इसी…