उत्तराखंड / चंपावत : स्कूल के बाथरूम की छत से गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, 1 छात्रा की मौत, 2 बच्चे हुए घायल..

Spread the love

स्कूल की बाथरूम की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीसरी में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए। हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया। बच्चों के परिजन दौड़े-दौड़े स्कूल पहुंचे। स्कूल में हुए इस हादसे से अन्य बच्चे भी डरे सहमे हैं। चंपावत में गुरुवार सुबह पाटी मोनकांडा प्राइमरी विद्यालय की बाथरूम की छत गिरने से कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची की मौत होने से स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं दो बच्चे भी घायल हो गई। हादसे की खबर सुनकर स्कूल पहुंचे अभिभावकों में गुस्सा है। अपनी बच्ची का शव देख मृतका हेमा की मां बेसुध हो गई। वह एक टक लगाकर अपनी मासूम बच्ची की लाश देखती रही। वहीं घायल बच्चों के परिजन अपने बच्चों की सलामती मांग रही है। अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों का ऐसा हाल देख अभिभावकों का गुस्सा थम नहीं रहा है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: बदले पैटर्न का असर, बीते साल से मई में नहीं हो रही गर्मी, पहाड़ और मैदान में भी गिरा पारा
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *