Uttarakhand Corona Update: राज्य में आज फिर बढ़े कोरोना के मरीज मिले 59 नए संक्रमित, २ मरीजों की हुई मौत,संक्रमण दर बढ़ी

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के नौ जिलों में 59 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बुधवार को प्रदेश में दो मरीजों की मौत हुई है। जबकि 61 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 193 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 201 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1730 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 59 मामलों में सबसे ज्यादा 27 मामले नैनीताल में आए हैं। वहीं, देहरादून में 13, हरिद्वार में छह, अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर और टिहरी में एक-एक, पौड़ी और पिथौरागढ़ में दो-दो व रुद्रप्रयाग में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

और पढ़े  लक्सर-हरिद्वार मार्ग: टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…