अयोध्या लता मंगेशकर चौक पर लगेगा 12 मीटर का वीणा,भक्ति, संगीत व वास्तुकला का होगा अद्भुद संगम

Spread the love

सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी का निर्माण करने वाले मूर्तिकार राम सुतार बना रहे वीणा, जल्द पहुंचेगा अयोध्या
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या नया घाट चौराहे को अब लता मंगेशकर चौक के नाम से जाना जाएगा। और आने वाले दिनों में इस स्थल से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं को भक्ति, संगीत व वास्तुकला का अद्भुद संगम दिखाई देगा। जहां पर वास्तुकला से तैयार वीणा को स्थापित की जाएगी। इसका निर्माण देश के माने जाने मूर्तिकार व पद्मश्री से सम्मानित राम सुतार नोएडा में स्थित कार्यशाला में कर रहे हैं।
लता मंगेशकर चौक पर लगेगा 12 मीटर का वीणा ……भक्ति, संगीत व वास्तुकला का होगा अद्भुद संगम
लता मंगेशकर चौक पर लगेगा 12 मीटर का वीणा भक्ति, संगीत व वास्तुकला का होगा अद्भुद संगम
प्रमोटेड कंटेंट
कमल के फूल पर दिखाई देगा वीणा
अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम से बन रहे चौक का निर्माण तेजी चल रहा है। सितंबर माह में ही इस कार्य को पूरा किया जाना है। तैयार किए जा रहे चौक के बीच कमल फूल का बेस बनाया जा रहा है। जिस पर 12 मीटर के बने वीणा को रखा जाएगा। यह जमीन से 1.5 मीटर ऊपर होगा। जिसके चारों तरफ लाइटिंग की जाएगी। और कमल फूल के बीच से श्री राम के वे भजन सुनाई देंगे तो लता मंगेशकर के द्वारा गाया गया था। और चौक का माहौल राममय होगा। जो आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी का निर्माण करने वाली मूर्तिकार राम सुतार के निदेशन में इस वीणा निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। और अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने नोएडा कार्यशाला में चल रहे कार्य का जायजा भी लिया है। विकास प्राधिकरण के अधिशासी अधिकारी एके राय के मुताबिक यह बिल्कुल असली दिखने वाला वीणा होगा। और जल्द ही अयोध्या लाया जाएगा

और पढ़े  Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, दो की मौत और एक घायल, ताजिया देखकर लौट रहे थे, झांसी रेफर

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: चढ़ावा चोरी की वजह से भंग हो सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह होगी व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय…


    Spread the love

    लखनऊ में 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश की लखनऊ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *