Elizabeth Death: महारानी एलिजाबेथ का 96 वर्ष की आयु में हुआ निधन,प्रधानमंत्री मोदी ने जताया निधन पर शोक..

Spread the love

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया। बकिंघम पैलेस, यूनाइटेड किंगडम ने बताया कि आज दोपहर बाल्मोरल में रानी एलिजाबेथ का निधन हो गया। उनकी जगह प्रिंस चार्ल्स को राजा बनाया गया है।

पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं जूझ रहीं
कुछ समय से महारानी एलिजाबेथ कहीं आने-जाने में असमर्थ थीं। इसलिए वे अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में कर रही थीं। महारानी एलिजाबेथ पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं।

ब्रिटिश पीएम लीज ट्रस ने दी श्रद्धांजलि
ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दिवंगत महारानी अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गई हैं और उन्होंने देश को “स्थिरता और ताकत” भी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि महारानी के निधन से ब्रिटेन सदमे में है। वह एक ‘चट्टान’ की तरह थीं जिस पर आधुनिक ब्रिटेन का निर्माण हुआ था।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर किंग चार्ल्स का बयान
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटेन के राजा चार्ल्स ने बयान जारी कर कहा कि “मेरी प्यारी मां महारानी का निधन हो गया है। हम एक संप्रभु और बहुत प्यारी मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। यह मेरे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए सबसे बड़े दुख का क्षण है।”


Spread the love
और पढ़े  Earthquake: इंडोनेशिया में कांपी धरती, भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7
  • Related Posts

    हैदराबाद में कार की टक्कर से महिला की मौत, जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद के बेटे पर केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के हैदराबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा 16 अगस्त को माधापुर इलाके में इनऑर्बिट मॉल के सामने…


    Spread the love

    2 हफ्ते में परमाणु बम बना लेता ईरान’: ट्रंप का तेहरान हमलों पर बड़ा दावा, होर्मुज पर कब्जे को लेकर क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान से जुड़े रणनीतिक जलमार्गों पर “लगभग नियंत्रण” कर रहा है और जल्द ही वहां पूरी तरह नियंत्रण हासिल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *