Sonali Phogat Case: गोवा सरकार ने की सोनाली फोगाट मामले में बड़ी कार्रवाई, विवादास्पद कर्लीज क्लब पर चला बुलडोजर

सोनाली फोगाट मामले में गोवा सरकार ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सरकार की ओर से आज सुबह विवादास्पद कर्लीज क्लब को ढहा दिया गया। इस रेस्तरां को सीआरजेड नियमों के उल्लंघन के लिए ढहाया गया। यह वही क्लब है जहां सोनाली फोगाट का पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया था। इसी क्लब में फोगाट को ड्रग्स दी गई थी, जिसके कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई थी।
रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स को भी सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई थी। इस मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हुईं थीं। अधिकािरियों का कहना है कि रेस्तरां को ढहाने का पहला आदेश जीसीजेडएमए द्वारा 2016 में जारी किया गया था, जिसे ‘कर्लीज’ के प्रबंधन ने एनजीटी के समक्ष चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई छह सितंबर को न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी पीठ ने की थी। पीठ ने जीसीजेडएमए के आदेश को बरकरार रखा था और रेस्तरां प्रबंधन द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया था।

गोवा पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस क्लब में सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग दी थी वह क्लब एडविन नहीं बल्कि उनकी बहन लिनेट के नाम पर है। एडविन रूटीन में क्लब को संभालता था। गोवा पुलिस की जांच लिनेट तक पहुंच सकती है।

और पढ़े  बच्चों की पढ़ाई सुधारने का क्या है आसान फॉर्मूला?: विशेषज्ञों ने बताए 30 उपाय, छोटे समूह पर जोर
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…