Sheikh Hasina meet to PM Modi : प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बैठक के बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी – आघात करने वाली शक्तियों से हमें सचेत रहने की जरूरत..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। यहां दोनों नेताओं ने भारत-बांग्लादेश के बीच लगातार गहरे होते रिश्तों पर एक-दूसरे को बधाई दी और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों का द्विपक्षीय सहयोग काफी ज्यादा है। उम्मीद है कि परमाणु क्षेत्र में भी दोनों देश सहयोग बढ़ाएंगे। मोदी ने बांग्लादेश को आगाह करते हुए कहा कि वे आघात करने वाली शक्तियों से सावधान रहें।


तीस्ता जल विवाद –

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, इस बैठक के बाद उन्हें उम्मीद है कि तीस्ता नदी जल विवाद जल्द सुलझा लिया जाएगा।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, मैं पीएम मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करती हूं जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों को अतिरिक्त गति प्रदान करना जारी रखेगा। भारत बांग्लादेश का सबसे महत्वपूर्ण और निकटतम पड़ोसी देश है। भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को पड़ोस की कूटनीति के लिए आदर्श माना जाता है।

शेख हसीना ने कहा, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है। मैं अगले 25 वर्षों के लिए अमृत काल की नई सुबह के लिए भारत को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा, मैं इस अवसर पर भारत सरकार को आजादी का अमृत महोत्सव के सफल समापन की भी बधाई देना चाहती हूं, जो भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए वर्ष भर चलने वाला उत्सव है।

और पढ़े  चार को मार दिया: इंडिया ब्लॉक की रैली के दौरान फैलाया गया था फर्जी वीडियो, बांग्लादेशी कनेक्शन आया सामने

पीएम मोदी के बाद शेख हसीना ने भी प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैं भारत लगभग 3 साल के बाद आ रही हूं, मैं भारत का धन्यवाद करती हूं और हमारे बीच आगे एक सकारात्मक प्रस्तावों की अपेक्षा करती हूं।

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज हमने आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ सहयोग पर भी जोर दिया। 1971 के साहस को जीवंत रखने के लिए भी यह बहुत आवश्यक है कि हम ऐसी शक्तियों का मिल कर मुकाबला करें, जो हमारे आपसी विश्वास पर आघात करना चाहती हैं।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पिछले वर्ष हमने बांग्लादेश की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ, हमारे रणनीतिक संबंधों की स्वर्ण जयंती, और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी को एक साथ मनाया था। पिछले वर्ष 6 दिसंबर को हमने पहला ‘मैत्री दिवस’ भी साथ मिलकर पूरी दुनिया में मनाया। पीएम मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा हमारी आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान हो रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि अगले 25 सालों के अमृत काल में भारत-बांग्लोदश मित्रता नई ऊँचाइयाँ छूएगी।

  • Related Posts

    प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता: नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 400 के पार दर्ज, जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल!

    नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। सेक्टर 39 और सेक्टर 150 में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 365 और 343…

    दिल्ली में ग्रीन पटाखों के नाम पर काला कारोबार: मांगने पर बोरों से निकले प्रतिबंधित बम, पड़ताल में हुआ खुलासा

    त्योहार की खुशियां मनाने के लिए पटाखे खरीदने बाजार जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। पैकेट पर ग्रीन पटाखे लिखा होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उसके…