Sheikh Hasina Visit in India – प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, अब से कुछ देर में होगी द्विपक्षीय वार्ता ||

Spread the love

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना मंगलवार सुबह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंची। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। बांग्लादेशी पीएम के स्वागत के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। गौरतलब है कि यह शेख हसीना के चार दिवसीय भारत दौरे का दूसरा दिन है। आज ही उनकी मुलाकात पीएम मोदी के अलावा भारत सरकार के अन्य नेताओं के साथ भी होगी। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान शेख हसीना आर्थिक और रक्षा क्षेत्र को लेकर कई समझौतों को अंतिम रूप दे सकती हैं।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। थोड़ी देर में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है। बांग्लादेश ने रोहिंग्या मामले में पीएम मोदी से व्यक्तिगत स्तर पर पहल करने की उम्मीद जताई थी। अब द्विपक्षीय वार्ता में शेख हसीना रोहिंग्या की घर वापसी के लिए भारत से अनुरोध करेंगी। मानवीय आधार पर रोहिंग्या मुसलमानों की मदद करना बांग्लादेश के लिए अब सिरदर्द बन गया है। करीब डेढ़ लाख रोहिंग्या शरणार्थी इस समय बांग्लादेश में हैं। इनमें से कई गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं।

दोनों देशों का जोर आपसी व्यापार बढ़ाने के लिए जल, रेल और हवाई संपर्क बढ़ाने पर है। बीते पांच साल में द्विपक्षीय व्यापार में सौ फीसदी की वृद्धि हुई है और यह नौ अरब से 18 अरब डॉलर यानी करीब 1.42 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। परिवहन संपर्क बढ़ा कर भारत की योजना अगले दो-तीन वर्षों में निर्यात को 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने की है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2020 के 9.69 अरब डॉलर की तुलना में वित्त वर्ष 2021 में भारत ने बांग्लादेश को 16.15 अरब डॉलर का निर्यात किया है।

और पढ़े  CJP के एलान के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति नो एंट्री, मीडिया पर भी सख्ती

7 समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर
आज शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते और व्यापार को नई ऊंचाइयां देने के लिए कुशियारा नदी जल बंटवारे समेत जल प्रबंधन, रेलवे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत सात समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    हैदराबाद में कार की टक्कर से महिला की मौत, जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद के बेटे पर केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के हैदराबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा 16 अगस्त को माधापुर इलाके में इनऑर्बिट मॉल के सामने…


    Spread the love

    2 हफ्ते में परमाणु बम बना लेता ईरान’: ट्रंप का तेहरान हमलों पर बड़ा दावा, होर्मुज पर कब्जे को लेकर क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान से जुड़े रणनीतिक जलमार्गों पर “लगभग नियंत्रण” कर रहा है और जल्द ही वहां पूरी तरह नियंत्रण हासिल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *