150 किमी की रफ्तार से गुजरात पहुंचा ‘ताउते’ मचाई तबाही जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Spread the love

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात के तट पर पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक ताउते गुजरात के तट से टकराएगा और इसी बीच मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात के कारण महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली।

ताउते तूफान की वजह से सोमनाथ में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इस दौरान खंभे उखड़ जाने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं, गुजरात के कई इलाकों में पेड़ उखड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान ताउते गुजरात तट के पास पहुंच गया है। विभाग ने बताया कि यहां लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो अगले दो घंटे तक जारी रहेगी। स्थिति को देखते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  ईरान को 24 घंटे की मोहलत- राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी- समझौता नहीं हुआ तो अपने सबसे घातक हथियारों से करेंगे हमला
  • Related Posts

    सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के परीक्षा परिणाम,छात्र यहां चेक करें नतीजे..

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये हैं। बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक…


    Spread the love

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *