मां ने लगाई गुहार – आखिर क्यों है एक मां अपनी बेटी की शादी के बदले जिंदगी भर बंधुआ मजदूर बनने को तैयार, क्या है पूरी खबर डाले एक नजर..

Spread the love

जहा एक ओर भारत आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है लेकिन वही अब भी समाज में कुछ ऐसी चीजें हो रहीं हैं जिससे दिल पसीज उठता है। एक महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए बंधुआ मजदूरी तक करने की पेशकश की। मामला जम्मू के सीमावर्ती इलाके आरएस पुरा का है। उपजिले के एक गांव में एक गरीब मां ने अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए सरपंच के पास जिंदगी भर बंधुआ मजदूर बन कार्य करने के लिए प्रस्ताव दिया। महिला ने सरपंच से गुहार लगाई कि उसकी बेटी की शादी होनी है। इसमें 10-12 बराती आएंगे, लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह इनकी सेवा सत्कार कर सके। लिहाजा शादी का प्रबंध कर दें, और वह बदले में बंधुआ मजदूरी करने को तैयार है। वह जब तक जिंदा रहेगी तब तक उसके घर काम करेगी।
झाड़ू- पोछा से लेकर अन्य घरेलू काम करेगी। उसने कहा कि उसका सपना है कि उसकी बेटी की शादी भी उसी प्रकार धूमधाम से हो जिस प्रकार दूसरे लोगों की बेटियों की होती है। हालांकि, गाय का दूध बेचकर परिवार का गुजारा चलता है। घर भी एक कमरे का है। ऐसे में वह शादी के खर्च का प्रबंध करने में सक्षम नहीं है। उसने कोशिश की कि वह खर्चे का प्रबंध कर ले, लेकिन यह नहीं हो पाया। इसके बाद उसने थक हारकर गुहार लगाई है।

सरपंच शाम लाल भगत ने बताया कि महिला की इस पेशकश ने उन्हें हैरत में डाल दिया। महिला को भरोसा दिलाया है कि उसे बंधुआ मजदूर बनने की जरूरत नहीं है। उसकी बेटी की शादी धूमधाम से होगी। सारे लोग मिलकर सहयोग करेंगे। जलपान से लेकर अन्य इंतजाम में हाथ बटाएंगे। हर प्रकार की सहायता भी की जाएगी। वह निश्चिंत होकर शादी की तैयारियों में जुट जाए।

और पढ़े  55 हजार जवान और खुफिया एजेंसियां दर्शनार्थियों को रखेंगी हर पल महफूज..

Spread the love
  • Related Posts

    55 हजार जवान और खुफिया एजेंसियां दर्शनार्थियों को रखेंगी हर पल महफूज..

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने का फूलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है।…


    Spread the love

    ऑपरेशन शेरूवाली जारी: जम्मू के घने जंगल और दुर्गम इलाके आतंकियों की ढाल, 11वें दिन भी सुरक्षाबलों के हाथ खाली

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू संभाग के घने जंगल और दुर्गम इलाके आतंकियों की ढाल और सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बन रहे हैं। कठुआ, उधमपुर और किश्तवाड़ में हिट एंड रन की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *