IND vs PAK : पाकिस्तान ने दिया भारत को 148 रनों का लक्ष्य, भारत को लगा दूसरी ही गेंद पर झटका

एशिया कप के दूसरे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। दोनों टीमें लगभग 10 महीने बाद आपस में खेल रही हैं। इस मुकाबले में टीम इंडिया पिछले साल 10 विकेट से मिली हार का बदला लेना चाहेगी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंत यह मैच नहीं खेल रहे। कार्तिक प्लेइंग-11 में हैं। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए।

भारत को पहले ही ओवर में झटका लगा। 19 साल के डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर केएल राहुल को बोल्ड किया। राहुल खाता भी नहीं खोल सके। पहले ओवर में नसीम ने शानदार गेंदबाजी की। चौथे गेंद पर विराट कोहली को जीवनदान मिला। नसीम की गेंद विराट के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में पहुंची। फखर जमान ने कोहली का कैच छोड़ दिया। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 10 रन है।

और पढ़े  क्रिकेट स्कॉटलैंड का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, क्या है कारण?
  • Related Posts

    IND vs NZ-: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे मुकाबला नहीं हो सका। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच…

    क्रिकेट स्कॉटलैंड का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, क्या है कारण?

    क्रिकेट की दुनिया में पिछले पांच साल में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रिकेट स्कॉटलैंड के…