Today Horoscope 28 August इन राशि वालों के लिए रहेगा आज का दिन शुभ और मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, जाने क्या कहती है आपकी राशि।।

मेष-मन अवसादित रहेगा। बच्‍चों की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम में थोड़ी कहासुनी, तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। कन्‍फ्यूजन की स्थिति हो सकती है। व्‍यापार सही चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा।

वृषभ-घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में दिक्‍कत हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापार भी ठीक चलता रहेगा।

मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। अपनों की सेहत पर ध्‍यान दें। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति सही चल रही है। व्‍यापार भी सही चल रहा है।

कर्क-आर्थिक क्षति की आशंका है। कोई रिस्‍क न लें। प्रेम, संतान, व्‍यापार सही चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्‍यापार भी आपका ठीक चलेगा।

कन्‍या-साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। नेत्रपीड़ा, सिरदर्द परेशान कर सकता है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। मन अवसादित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा।

वृश्चिक-राजसत्‍ता पक्ष से थोड़ी परेशानी हो सकती है। नुकसान नहीं होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक कहा जाएगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक समय कहा जाएगा।

धनु-यात्रा करने से बचें। धर्म में अधिकता से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा।

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी ठीक चलेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 30 August 2026 आज इन राशि वालों की किस्मत चमकेगी, धन लाभ के साथ मिल सकती है ये बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल।

कुंभ-जीवनसाथी और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे लेकिन कोई नई शुरुआत न करें। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय कहा जाएगा।

मीन-शत्रु परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ मध्‍यम समाचार मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान की स्थिति मध्‍यम कही जाएगी। व्‍यापार लगभग ठीक कहा जाएगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

      मेष-आज किस्मत जैसे आपके अधूरे सपनों की फाइल खोलकर उन्हें पूरा करने के मूड में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा।…

    Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…