मोटाहल्दू / लालकुआं : खड़कपुर क्षेत्र से गायब हुई लड़की की जंगल में मिली लाश, ग्रामीणों ने किया हल्दुचौड चौकी का घेराव।।

Spread the love

लालकुआं क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है कि पिछले 3 सप्ताह से लापता युवती की हत्या कर दी गई है और उसकी लाश किच्छा के पास जंगल से बरामद की गई है। जिसके बाद से ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीण चौकी में प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दी है।
हल्दुचौड़ चौकी क्षेत्र में पिछले 3 सप्ताह से लापता युवती की हत्या की खबर मिलने के बाद ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। ग्रामीण पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की बात कहते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त को खड़कपुर क्षेत्र से अंजलि उर्फ प्रिया नाम की युवती लापता हो गई थी। परिजन लगातार पुलिस से युवती की बरामदगी की गुहार लगा रहे थे, लेकिन आज पता चला कि युवती की गला रेत कर हत्या कर शव को उधम सिंह नगर के किच्छा के बरा के जंगल क्षेत्र में फेंका गया है। जिसके बाद पुलिस शिनाख्त के लिए परिजनों को लेकर मौके पर गयी, इस बीच ये खबर पूरे गांव में फैल गई ग्राम प्रधान शंकर जोशी और ब्लॉक प्रमुख पति ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर हल्दुचौड चौकी में जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए वह धरने पर बैठ गए। ग्राम प्रधान का कहना है कि पुलिस लगातार उनको गुमराह कर रही थी आज इतनी बड़ी घटना हो गई है। ऐसे में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है लिहाजा जब तक चौकी इंचार्ज को निलंबित नहीं किया जाता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे वहीं दूसरी तरफ पुलिस और परिजन युवती के शव का उधम सिंह नगर में पोस्टमार्टम करा रहे हैं। इधर ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से किसी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि दो युवकों द्वारा युवती की हत्या की गई थी जिसमें एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अब भी फरार है।

और पढ़े  दिल्ली- धमकी भरे ईमेल के बाद दिल्ली-उत्तराखंड में अलर्ट, खालिस्तानियों के संभावित आतंकी हमले का इनपुट

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *