मोटाहल्दू / लालकुआं : खड़कपुर क्षेत्र से गायब हुई लड़की की जंगल में मिली लाश, ग्रामीणों ने किया हल्दुचौड चौकी का घेराव।।

<strong>मोटाहल्दू / लालकुआं : खड़कपुर क्षेत्र से गायब हुई लड़की की जंगल में मिली लाश, ग्रामीणों ने किया हल्दुचौड चौकी का घेराव।।</strong>

लालकुआं क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है कि पिछले 3 सप्ताह से लापता युवती की हत्या कर दी गई है और उसकी लाश किच्छा के पास जंगल से बरामद की गई है। जिसके बाद से ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीण चौकी में प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दी है।<strong>मोटाहल्दू / लालकुआं : खड़कपुर क्षेत्र से गायब हुई लड़की की जंगल में मिली लाश, ग्रामीणों ने किया हल्दुचौड चौकी का घेराव।।</strong>
हल्दुचौड़ चौकी क्षेत्र में पिछले 3 सप्ताह से लापता युवती की हत्या की खबर मिलने के बाद ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। ग्रामीण पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की बात कहते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त को खड़कपुर क्षेत्र से अंजलि उर्फ प्रिया नाम की युवती लापता हो गई थी। परिजन लगातार पुलिस से युवती की बरामदगी की गुहार लगा रहे थे, लेकिन आज पता चला कि युवती की गला रेत कर हत्या कर शव को उधम सिंह नगर के किच्छा के बरा के जंगल क्षेत्र में फेंका गया है। जिसके बाद पुलिस शिनाख्त के लिए परिजनों को लेकर मौके पर गयी, इस बीच ये खबर पूरे गांव में फैल गई ग्राम प्रधान शंकर जोशी और ब्लॉक प्रमुख पति ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर हल्दुचौड चौकी में जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए वह धरने पर बैठ गए। ग्राम प्रधान का कहना है कि पुलिस लगातार उनको गुमराह कर रही थी आज इतनी बड़ी घटना हो गई है। ऐसे में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है लिहाजा जब तक चौकी इंचार्ज को निलंबित नहीं किया जाता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे वहीं दूसरी तरफ पुलिस और परिजन युवती के शव का उधम सिंह नगर में पोस्टमार्टम करा रहे हैं। इधर ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से किसी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि दो युवकों द्वारा युवती की हत्या की गई थी जिसमें एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अब भी फरार है।<strong>मोटाहल्दू / लालकुआं : खड़कपुर क्षेत्र से गायब हुई लड़की की जंगल में मिली लाश, ग्रामीणों ने किया हल्दुचौड चौकी का घेराव।।</strong>

और पढ़े  उत्तराखंड: हरीश रावत का दर्द छलका, कहा-60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया, अब स्पष्टीकरण देना पड़ रहा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…