इंदौर -वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला (बड़े भैया) की निकली अंतिम यात्रा,फूलों से पटी सड़कें.

Spread the love

इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला की अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह निकली। इस दौरान इलाके के बाजार भी बंद रहे। जगह-जगह मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम यात्रा जहां से निकली, वो सड़कें फूलों से पट गई। पीछे-पीछे सफाईकर्मी फूलों को समेटने के लिए चल रहे थे।
बता दें कि गुरुवार को विष्णु प्रसाद शुक्ला का निधन हो गया था। वे बड़े भैया के नाम से जाने जाते थे। वे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के पिता थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे अंतिम यात्रा निकाली जानी थी। सुबह से ही उनके घर पर समाजजन, जनप्रतिनिधि पहुंचने लगे थे। बड़ी संख्या में समर्थक भी घर पहुंच गए। शव यात्रा बाणगंगा स्थित उनके निवास से निकली। शवयात्रा के आगे अखाड़े के कलाकार भी चल रहे थे।
अंतिम यात्रा पर जगह-जगह मंच लगाकर पुष्प वर्षा की गई। इतने फूल बरसे कि सड़कें फूलों से पट गईं। पहली बार देखा गया कि इतने फूल गिरे कि शवयात्रा के पीछे-पीछे सफाईकर्मी चल रह थे। बाणगंगा से मरीमाता श्मशान घाट तक सड़क पर बिखरे सारे फूल एकत्र कर ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजे गए, जहां इनसे खाद बनाई जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  CM हेल्पलाइन की बैठक में हंसी व पान चबाना पड़ा भारी, बालाघाट में 2 ASI समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • Related Posts

    CM हेल्पलाइन की बैठक में हंसी व पान चबाना पड़ा भारी, बालाघाट में 2 ASI समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

    Spread the love

    Spread the loveबालाघाट में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस में अनुशासनहीनता पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गई। एसपी आदित्य मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए दो…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा:- भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 26 लोग बुरी तरह घायल

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश के श्योपुर के विजयपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया। क्षेत्र के गैस गोदाम के पास गुरुवार रात हाईवे पर लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *