श्रीराधा कृष्ण यादव पंचायती मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का छठ उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।

Spread the love

अयोध्या-

श्रीराधा कृष्ण यादव पंचायती मंदिर में आज भगवान श्रीकृष्ण का छठ उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रातः काल मंदिर में विशेष पूजन अर्चन का आयोजन हुआ। मंदिर के अध्यक्ष उमेश यादव और महामंत्री अरविंद यादव द्वारा विशेष पूजन अर्चन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसके उपरांत भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बिरहा का भी आयोजन किया गया। जिसमें बिरहा सम्राट रामकेवल यादव आदि ने अपनी गायकी से सबका दिल जीत लिए। इस भंडारे में हजारों हजार की संख्या में यादव समाज के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में आए सभी का स्वागत सत्कार समिति के अध्यक्ष उमेश यादव और महामंत्री अरविंद यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सूबे के पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव पूर्व मंत्री पवन पांडे विधायक रामचंद्र यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस कार्यक्रम में चौधरी संघ के अध्यक्ष रामकरण यादव, संयुक्त मंत्री सुखदेव यादव आदित्य यादव इंद्रेश यादव शिव लाल यादव प्रधान पवन यादव चौधरी रामदेव यादव रिशु यादव एडवोकेट रवी यादव सपा नेता रमेश यादव रितेश यादव प्रधान रामू यादव प्रधान सुरेंद्र यादव प्रधान रक्षा राम यादव शमशेर यादव लड्डूलाल यादव श्रीचंद यादव अंगद यादव रामअचल यादव पारसनाथ यादव अनिल यादव अभय यादव अवधेश यादव व यादव समाज के हजारों लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति मंदिर के अध्यक्ष उमेश यादव और महामंत्री अरविंद यादव ने सभी का स्वागत सत्कार करने के उपरांत आभार ज्ञापित किए।


Spread the love
और पढ़े  Timing Change: भीषण गर्मी के कारण इस जिले में बदल गया स्कूलों का समय, अब ये होगा नया टाइम 
  • Related Posts

    अखिलेश का योगी को जवाब: बोले- असली गिरगिट तो CM खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे- CM योगी का तोहफा, 15 दिन तक बिना टोल दिए यात्री गंगा एक्सप्रेसवे पर भर सकेंगे फर्राटा

    Spread the love

    Spread the love     गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा संचालन से 15 दिन तक टोल फ्री रहेगी। ताकि, आम जनता इस पर यात्रा का अनुभव ले सके। इसकी घोषणा सीएम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *