YouTube Channel : कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल हुआ डिलीट, कैसे हुआ?

कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। पार्टी ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कांग्रेस ने यूट्यूब और गूगल दोनों से संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने अपने चैनल को फिर रीस्टोर करने की मांग की है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमारा यूट्यूब चैनल इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) डिलीट हो गया है। हम इसे रीस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं। यूट्यूब-गूगल की टीम से बातचीत जारी है। जांच की जा रही है कि यह कैसे हुआ?

दरअसल, कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर से शुरू होने वाली है। राहुल गांधी इसका नेतृत्व करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी। यह 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में पूरी होगी। बताया जा रहा है कि यात्रा में कांग्रेस के झंडे की जगह तिरंगा दिखाई देगा।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत पांच सितंबर से करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यहां घोषणा करते हुए कहा कि विपक्षी दल ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 15 सितंबर से पहले जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत गांधी 5 सितंबर को करेंगे। वह यहां (अहमदाबाद) आएंगे और चुनावी तैयारियों को लेकर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम शुरू करेंगे। दरअसल, कांग्रेस ने बुधवार को गुजरात में 90 दिनों का चुनावी कार्यक्रम शुरू किया, जहां पार्टी लगभग तीन दशकों से सत्ता से बाहर है।

और पढ़े  सांसों का संकट: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई में 144 अंकों का उछाल, बीएस मानक लागू

राहुल गांधी अपने नेतृत्व में सात सितंबर को पार्टी की ‘भारत जोड़ी यात्रा’ शुरू होने से दो दिन पहले गुजरात का दौरा करेंगे। जन संपर्क कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेंगे। पदयात्रा (फुट मार्च) लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी होगी और लगभग 150 दिनों में पूरी होगी।

  • Related Posts

    प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता: नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 400 के पार दर्ज, जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल!

    नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। सेक्टर 39 और सेक्टर 150 में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 365 और 343…

    दिल्ली में ग्रीन पटाखों के नाम पर काला कारोबार: मांगने पर बोरों से निकले प्रतिबंधित बम, पड़ताल में हुआ खुलासा

    त्योहार की खुशियां मनाने के लिए पटाखे खरीदने बाजार जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। पैकेट पर ग्रीन पटाखे लिखा होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उसके…