Uttarakhand Covid-19 Update: आज मिले 166 नए कोरोना के नए मरीज,देहरादून व नैनीताल में मिले सर्वाधिक नए संक्रमित

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 166 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 180 मरीज स्वस्थ हुए। इस तरह प्रदेश में 886 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए नए मामलों में सर्वाधिक 60 संक्रमित देहरादून के और 48 नैनीताल के हैं।

इसके अलावा रुद्रप्रयाग के 19, ऊधमसिंह नगर के 13, अल्मोड़ा के चार, चंपावत का एक, हरिद्वार के 11, पौड़ी के दो, पिथौरागढ़ के छह, टिहरी के दो मामले शामिल हैं। बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

प्रदेश के आंकड़ों में सर्वाधिक 384 केस देहरादून के हैं, जबकि 274 केस नैनीताल के हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना पॉजिटीविटी रेट नौ प्रतिशत से घटकर 5.76 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में 27580 को कोरोना वैक्सीन दी गई।

और पढ़े  उत्तराखंड: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 225 मामले आए सामने, 158 मरीज हुए ठीक, 5 की हुई मौत
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…