हरिद्वार में हैवानियत – ब्लेड से की मासूम की गला रेतकर हत्या,इस हालत में मिला गन्ने के खेत से शव

Spread the love

हरिद्वार में सिडकुल क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। मौके से हत्या में इस्तेमाल ब्लेड, मोबाइल, जूते और टीशर्ट बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए।
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक ग्रामीण खाराटीला से हजाराग्रंट जाने वाले रास्ते स्थित अपने खेतों में गन्ना बांधने गया था। खेत के अंदर पहुंचा तो वहां एक मासूम बच्ची का शव दिखाई दिया।

बच्ची का गला रेतकर हत्या की गई थी। ग्रामीण की सूचना पर सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। मृत बच्ची की उम्र करीब दो साल है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की हत्या सोमवार शाम की गई है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ बहादुर सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक बच्ची की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन से अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार जिस खेत में शव मिला है उसके मालिक ने सोमवार शाम एक व्यक्ति को घटना स्थल के पास ही एक पेड़ के नीचे बैठा देखा था।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- HC का बड़ा आदेश, 10-15 साल के संविदा JE का होगा नियमितीकरण

अनजान व्यक्ति को देखकर किसान ने टोका भी। लेकिन व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया। व्यक्ति केवल पैंट पहना था। ग्रामीण को लगा कि व्यक्ति मंदबुद्धि है और किसान वहां से चला गया। पुलिस को घटना स्थल पर जो ब्लेड मिली है वह सामान्य वाली है, जिसे गला काटने में इस्तेमाल किया है। पुलिस बरामद मोबाइल का डॉटा खंगाल रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *