Today Horoscope 23 August आज इन 3 राशि वालों का होगा भाग्योदय,देंखे अपना राशिफल।।

मेष-व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर निरंतर ध्‍यान बनाए रखें। निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी होती जा रही है। संतान की स्थिति दिनोंदिन अच्‍छी हो रही है। नवप्रेम का आगमन सम्‍भव है। व्‍यापारिक सफलता मिलती दिख रही है।

वृषभ-क्रोध पर काबू रखें। रक्‍तचाप अनियमित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी दिख रही है। धन भी बढ़ रहा है लेकिन निवेश करने से अभी बचें अन्‍यथा नुकसान की आशंका है।

मिथुन-सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर समय में दिख रहे हैं।

कर्क-स्‍वास्थ्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि कोई बड़ी बात नहीं दिख रही है। सुस्‍ती रहेगी और थोड़ा निर्जीव सा महसूस करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति निरंतर सुधरी हुई है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति बनेगी जो कि आपके लिए शुभ होगी।

सिंह-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम और संतान भी पहले से बेहतर है। एक सुखद समय दिख रहा है।

 
कन्‍या-अद्भुत समय दिख रहा है। बड़े होशियार व्‍यक्तियों में आप गिने जा रहे हैं। सुकुमारता बनी हुई है। कानूनी पचड़े खत्‍म हो रहे हैं। व्‍यवसायिक सफलता मिल रही है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम दिख रही है। बाकी हर दृष्टिकोण से शुभ समय है।

और पढ़े  Today Horoscope 24 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना राशिफल..

तुला-परेशानियों से उबर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यवसायिक दृष्ट‍िकोण से चीजें चलने लगी हैं। धीरे-धीरे चल रही हैं लेकिन चलने लगी हैं।

वृश्चिक-थोड़ा बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

धनु-आनंददायक जीवन दिखाई पड़ रहा है। व्‍यापार में आगे बढ़ रहे हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बढ़ि‍या है। कुल मिलाकर मध्‍यम से अच्‍छी स्थिति है।

मकर-शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम-गरम दिख रहा है, ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से नई स्थिति दिख रही है। संतान की स्थिति भी पहले से बेहतर है। जो लोग प्रेम में हैं उनके लिए सुखद संकेत है।

कुंभ-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापार चल निकलेगा।

मीन-प्रेम अब जीवन में बहत गहराई से आ रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। संतान आपकी आज्ञा का पालन कर रही है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

    मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की…

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…