2DG कोरोना की देसी दवा हुई लॉन्च,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की लॉन्च जानिए कैसे लड़ेगी कोरोना महामारी से

Spread the love

आज कोरोना महामारी से जंग में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित कोरोना की दवा 2-डीजी लॉन्च की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डीआरडीओ के मुख्यालय में सोमवार यानी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना की देसी दवा की पहली खेप लॉन्च की। अब इन्हें मरीजों को दिया जा सकता है। इस दवा को सबसे पहले दिल्ली के डीआरडीओ कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिया जाएगा।

कोरोना की दवा 2DG: कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
कोरोना के खिलाफ जंग में डीआरडीओ की नई दवा उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। इस दवा का नाम 2-डीऑक्सि-डी-ग्लूकोज (2-DG) है। डीआरडीओ की यह दवा ऐसे समय में आई है, जब कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है और तीसरी लहर की बात हो रही है। कोरोना की देसी दवा 2-डीजी  पाउडर के रूप में पैकेट में आती है और इसे पानी में घोल कर पीना होता है।

रक्षा मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि कोविड-19 के माध्यम और गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर इस दवा के आपातकालीन इस्तेमाल को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। आपको बता दें कि कोरोना के नए मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए डीसीजीआई ने इस दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। डीसीजीआई के मुख्यालय में सोमवार यानी 17 मई को हुई।


Spread the love
और पढ़े  हरीश राणा- हरीश को दर्द और मानसिक तकलीफ से राहत देने के लिए किया जा रहा ये काम, जारी हुआ हेल्थ अपडेट
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात,राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे। इस बैठक में पश्चिम एशिया में बदलते…


    Spread the love

    होर्मुज में तनाव के बीच बोली सरकार- पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, देश में 60 दिन का तेल भंडार मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ तौर पर कहा कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। सरकार ने नागरिकों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *