Comedian Raju Srivastava – भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ी,दुआओं की जरूरत, डॉक्टर – स्थिति काफी गंभीर बनी है

हास्य कलाकार एवं अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ गई है। वह 10 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। राजू श्रीवास्तव के फैंस की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रत्येक दिन कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट जारी किया जाता है। 10 अगस्त को कॉमेडियन एवं भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
उनके भाई ने बताया था कि राजू श्रीवास्तव बुधवार सुबह वर्कआउट सकते समय ट्रेडमिल पर अचानक गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। राजू श्रीवास्तव भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं। नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
हर कोई राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहा है। राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं। वह उनके बिग फैन हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद उनके परिवार ने बिग-बी से कहा कि जो मैसेज उन्होंने राजू के लिए लिखकर भेजे हैं, वह उन्हें रिकॉर्ड करके भेजें ताकि राजू को सुनाए जा सकें। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए तुरंत अपने अंदाज में कई संदेश रिकॉर्ड करके भेजे हैं, इनमें से कुछ में उन्होंने कहा ‘राजू उठो, बस बहुत हुआ’, अभी बहुत काम करना है। राजू श्रीवास्तव के वर्कफ्रंट की बात करें तो कॉमेडियन इस वक्त भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं.

और पढ़े  दिल्ली एसआईआर: CM रेखा गुप्ता से लेकर केजरीवाल के परिवार तक को नोटिस, 47.56 लाख नाम हटे, जानें..
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…