अयोध्या की रामलीला में आज़मगढ़ के सांसद व भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ निभायगे लक्ष्मण का किरदार

Spread the love

अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी) जी ने बताया कि इस बार लोकसभा के तीन सांसद व भोजपुरी के 3 स्टार – रवि किशन , मनोज तिवारी व निरहुआ एक साथ अयोध्या की रामलीला के स्टेज पर दिखेंगे ।इसी के साथ उन्होंने बताया कि यह अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण है।जो अयोध्या के लक्ष्मण किला सरयू नदी के किनारे किया जाता हैं वही अयोध्या कि रामलीला कमेटी के क्रिएटिव डायरेक्टर व जनरल सेक्रेटरी शुभम मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला में विंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका निभा रहे है , राहुल भकचर भगवान श्री राम जी की भूमिका निभा रहे है , गजेंद्र चौहान राजा जनक की भूमिका में है दीक्षा रैना सीता की भूमिका में है ।अयोध्या की रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह जी और अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक श्री प्रवेश साहिब वर्मा (भाजपा सांसद)जी के सहयोग से आयोजन होता है।हमारी कमेटी का एक ही उद्देश्य है की भगवान श्री राम की रामलीला को सभी राम भक्त घर पर बैठकर देख पाएं। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, 2020 में 16 करोड़, और 2021 में बाईस करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और कई सेटेलाइट चैनल और सोशल मीडिया यूट्यूब पर होता है। इसका आयोजन भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होता है । इसके साथ उन्होंने बताया की गिरजा शंकर, भाग्यश्री,राकेश बेदी, रजा मुराद, गुर्फी पेंटल,और कई बॉलीवुड की महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं।

और पढ़े  खून से सनी स्कर्ट और चप्पलें, चिप्स के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक, कैमरों में कत्ल से दरिंदगी तक 3 घंटे की कहानी

अयोध्या कि रामलीला कमेटी ने बताया की रामलीला में इस बार 1600 फुट का LED सेट तैयार हो रहा हैं।और बॉलीवुड की कई महान हस्तियां अयोध्या कि रामलीला में काम कर रही हैं।
अयोध्या कि रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक(बॉबी) ने बताया अयोध्या कि रामलीला का अयोजन दिनांक 25 सितंबर से 5अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में हर वर्ष कि तरह लाइव देख पाएंगे।इस वर्ष अयोध्या कि रामलीला का तीसरा संस्करण होगा। जिसको लाइव दिखाया जाएगा। शाम 7 से रात 10 बजे तक दूरदर्शन पर देख पाएंगे। , श्री रवि किशन जी केवट, श्री विंदू दारा सिंह जी हनुमान, श्री गजेंद्र चौहान जी राजा जनक,, श्री शाहबाज खान जी रावण , श्री गुर्फी पटेल जी नारद मुनि, श्री गिरजा शंकर जी दशरथ, कपिल शर्मा शो की बुआ जी उपासना सिंह जी कैकेई, दीक्षा रैना जी सीता, राहुल बुचर राम , रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर मौजूद थे, अयोध्या कि रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल,और वॉइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, वॉइस चेयरमैन कैप्टन राज माथुर, वॉइस चेयरमैन अनुज अग्रवाल, संरक्षक सात प्रकाश राणा ,वाइस चेयरमैन पवन वत्स ,उपाध्यक्ष दीपक भगचंदनी जी ने बोला अयोध्या कि रामलीला 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अयोध्या में तीसरा संस्करण होने जा रहा है। हमारे लिए यह बड़ी खुशी की बात है।भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में अयोध्या कि रामलीला का आयोजन होता है।


Spread the love
  • Related Posts

    एक शक ने उजाड़ दिया परिवार: तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत, एक गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार की देर रात पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक महिला ने अपने तीनों बच्चों को जहर खिलाकर…


    Spread the love

    रास्ता मांगा, जवाब में मिली गोलियां: हॉर्न बजाने पर विपिन की हत्या, आरोपियों की क्राइम कुंडली आई सामने

    Spread the love

    Spread the love गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के रतिराम कॉलोनी में रविवार देर रात बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय विपिन कुमार की पेट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *