सिंगापुर ओपन – पीवी सिंधु ने लहराया तिरंगा,चीनी खिलाड़ी को फाइनल में हराकर जीता खिताब

Spread the love

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन के फाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया है। पीवी सिंधु ने तीन सेट तक चले फाइनल मैच में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से मात दी। इस साल यह सिंधु का तीसरा खिताब है। इससे पहले वो कोरिया ओपन और स्विस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। हालांकि, पहली बार उन्होंने सिंगापुर ओपन अपने नाम किया है। वो साइना नेहवाल के बाद दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने यह खिताब जीता है। वो यह खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले साइना नेहवाल ने 2010 और साई प्रणीत ने 2017 में यह टूर्नामेंट जीता था।
रोमांचक मुकाबले में जीतीं सिंधु
दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी वांग जी यी के साइना को काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अंत में उन्होंने जीत हासिल की। इस मैच में सिंधु ने शानदार शुरुआत की थी और पहला गेम 21-9 के अंतर से अपने नाम किया। उन्होंने सिर्फ 12 मिनट में पहला गेम जीत लिया था। सिंधु ने लगातार 13 प्वाइंट हासिल किए थे। हालांकि, दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने वापसी की और 21-11 से दूसरा सेट जीत लिया। अब मैच बराबरी पर पहुंच चुका था और तीसरा सेट निर्णायक था। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ और अंत में सिंधु ने 21-15 के अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल मैच में जापान की साएना कावाकामी को 21-15, 21-7 के अंतर से हराया था।


Spread the love
  • Related Posts

    सनराइजर्स हैदराबाद / मुंबई इंडियंस- हैदराबाद ने हासिल किया आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य, छठी हार के साथ मुंबई नौवें स्थान पर

    Spread the love

    Spread the loveसनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…


    Spread the love

    सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स- अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास का पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाया, टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

    Spread the love

    Spread the loveअभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान बना लिया है। अभिषेक ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *