सिंगापुर ओपन – पीवी सिंधु ने लहराया तिरंगा,चीनी खिलाड़ी को फाइनल में हराकर जीता खिताब

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन के फाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया है। पीवी सिंधु ने तीन सेट तक चले फाइनल मैच में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से मात दी। इस साल यह सिंधु का तीसरा खिताब है। इससे पहले वो कोरिया ओपन और स्विस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। हालांकि, पहली बार उन्होंने सिंगापुर ओपन अपने नाम किया है। वो साइना नेहवाल के बाद दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने यह खिताब जीता है। वो यह खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले साइना नेहवाल ने 2010 और साई प्रणीत ने 2017 में यह टूर्नामेंट जीता था।
रोमांचक मुकाबले में जीतीं सिंधु
दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी वांग जी यी के साइना को काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अंत में उन्होंने जीत हासिल की। इस मैच में सिंधु ने शानदार शुरुआत की थी और पहला गेम 21-9 के अंतर से अपने नाम किया। उन्होंने सिर्फ 12 मिनट में पहला गेम जीत लिया था। सिंधु ने लगातार 13 प्वाइंट हासिल किए थे। हालांकि, दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने वापसी की और 21-11 से दूसरा सेट जीत लिया। अब मैच बराबरी पर पहुंच चुका था और तीसरा सेट निर्णायक था। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ और अंत में सिंधु ने 21-15 के अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल मैच में जापान की साएना कावाकामी को 21-15, 21-7 के अंतर से हराया था।

और पढ़े  क्रिकेट स्कॉटलैंड का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, क्या है कारण?
  • Related Posts

    अंडर-19 एशिया कप: भारत का सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना, आर्यवीर पर होंगी नजरें, कितने बजे होगा मैच?

    पिछले मैच में शतक ठोककर सुर्खियां बटोरने वाले आर्यवीर सहवाग अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को होने वाले पुरुषों के अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में आकर्षण का केंद्र होंगे। पूर्व भारतीय…

    IND vs NZ-: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे मुकाबला नहीं हो सका। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच…