Digital India Week: डिजिटल इंडिया वीक कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, दुनिया को नई दिशा दे रहा भारत – मोदी

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने इंडियास्टैक ग्लोबल, माईस्कीम और मेरी पहचान-नेशनल सिंगल साइन ऑन का उद्घाटन किया। साथ ही डिजिटल इंडिया भाषिणी और जेनेसिस का भी उद्घाटन किया।

पीएम ने कहा, तकनीक का सही इस्तेमाल पूरी मानवता के लिए क्रांतिकारी
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, आज का ये कार्यक्रम 21वीं सदी में निरंतर आधुनिक होते भारत की एक झलक लेकर आया है, तकनीक का सही इस्तेमाल पूरी मानवता के लिए कितना क्रांतिकारी है इसका उदाहरण भारत ने डिजिटल इंडिया अभियान के तौर पर पूरे विश्व के सामने रखा है।

मुझे खुशी है कि 8 वर्ष पहले शुरू हुआ ये अभियान बदलते हुए समय के साथ खुद को विस्तार दे रहा है। हर साल डिजिटल इंडिया अभियान में नए आयाम जुड़े हैं, नई तकनीक का समावेश हुआ है।आज जो नए प्लेटफार्म और प्रोग्राम लॉन्च हुए हैं, वो इसी श्रृंखला को आगे बढ़ा रहे हैं।

इनका बड़ा लाभ भारत के बड़े इकोसिस्टम को होगा। समय के साथ जो देश आधुनिक तकनीक को नहीं अपनाता, समय उसे पीछे छोड़कर आगे निकल जाता है। तीसरी औद्योगिक क्रांति के समय भारत इसका भुक्तभोगी रहा है। लेकिन आज भारत चौथी औद्योगिक क्रांति इंडस्ट्री 4.0 में दुनिया को दिशा दे रहा है।


Spread the love
और पढ़े  Hormuz- कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, US-ईरान टकराव बढ़ने का दिखा असर, तेहरान टैंकर जब्त होने से भड़का
  • Related Posts

    लावारिस कुत्तों ने ढूंढा महिला का शव- रोज खिलाती थी रोटी; पहले ढूंढी साड़ी, फिर नाले में कूदकर शव तक पहुंचाया

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद के बल्लभगढ़ के कबूलपुर में 15 अप्रैल से लापता 45 वर्षीय महिला का शव दो लावारिस कुत्तों ने ढूंढा। शेरू और रॉकी नाम के कुत्तों को मृतक…


    Spread the love

    हम बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे, बंगाल में अमित शाह ने बताया कौन होगा राज्य का अगला CM

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में चुनावी बिगुल फूंकते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *