Today Horoscope 03 July : आज होगा इन राशि के जातकों को नौकरी में मुनाफा और मिलेगा प्रमोशन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्‍यवसायिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। अच्‍छी स्थिति है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। व्‍यापार भी अच्‍छा चल रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन कलह से बचें। 

मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम में दूरी हो सकती है। व्‍यापार आपका बहुत अच्‍छा चलेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई शुरुआत न करें। धन का आवक बढ़ेगा लेकिन निवेश करने से बचें। बजरंग बाण का पाठ करें। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। सार्थक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु का दान करें। अच्‍छा होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 29 August 2026 आज इन राशि वालों को संभलकर करना होगा खर्च, करियर और कारोबार में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

कन्‍या-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। तांबे की कोई वस्‍तु दान करना अच्‍छा होगा।

तुला-आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा में लाभ होगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहना अच्‍छा होगा।

वृश्चिक-अच्‍छी स्थिति मानी जाएगी। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें। शुभ होगा।

धनु-भाग्‍य साथ देगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से शुभ समय है। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत ही शुभ है। तांबे की कोई वस्‍तु दान करना अच्‍छा होगा।

मीन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अत्‍यंत शुभ समय कहा जाएगा। 

  • Related Posts

    Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

      मेष-आज किस्मत जैसे आपके अधूरे सपनों की फाइल खोलकर उन्हें पूरा करने के मूड में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा।…

    Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…