Weather Update :आने वाले कुछ घंटो में इन 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी , येलो अलर्ट

अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल व पिथौरागढ़ में तेज बारिश संग हवाओं के चलने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश संग बिजली भी गिर सकती है। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून समेत नैनीताल व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहेेंगे। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हवाओं का दबाव बन रहा, जिससे भारी बारिश की संभावना है।

बारिश से अगले 24 घंटे में राजधानी दून समेत मैराद से लेकर पहाड़ तक तापमान में गिरावट आएगी। उधर, देहरादून में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुडे़ तमाम विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है।

और पढ़े  रुद्रपुर: युवक का शव दो हिस्सों में मिला, सिर और धड़ अलग-अलग पड़े मिले, ट्रेन से कटने की आशंका
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…