हवन-पूजन के साथ हुआ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

Spread the love


अयोध्या-
भारतीय जनता पार्टी अयोध्या महानगर के भव्य कार्यालय का उद्घाटन वर्चुअली राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा फीता काटकर किया गया। हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यालय के उद्घाटन पर सभी ने हर्ष जताया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने इसे अयोध्या के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। जिला उपाध्यक्ष वरूण चौधरी के अतिरिक्त सांसद लल्लू सिंह जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल समेत भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- बारिश से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, नालों-नालियों की सफाई शुरू।
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *