लालकुआं : राज्य के दुग्ध विकास मंत्री बहुगुणा ने किया नैनीताल दुग्ध संघ का निरीक्षण.

प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का निरीक्षण कर कहा कि राज्य में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसका लाभ दुग्ध उत्पादकों को स्वरोजगार के रूप में मिलेगा।

दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पशुपालकों और कृषकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि दुग्ध विकास विभाग श्वेत क्रांति के क्षेत्र में सतत प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों को इसका लाभ उठाना चाहिए। देश में आइसक्रीम के अन्य ब्रांडों से उच्च कोटि की आइसक्रीम आंचल की ओर से बनाई जा रही है। दुग्ध विकास मंत्री ने प्लांटों का निरीक्षण कर कार्यालयी अभिलेखों की जांच की और सामान्य प्रबंधक को निर्देश दिए कि वह गुरुवार तक 2018 से अब तक हुए मुनाफे की रिपोर्ट पेश करें। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा, पान सिंह खत्री, खलील अहमद आदि थे।

और पढ़े  उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…