Rajya Sabha Election – राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान, यूपी समेत अन्य 9 राज्यों से किसे दिया मौका?

Spread the love


भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस सूची में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नौ राज्यों से 16 लोगों को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र और निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाने का एलान किया है। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों से भाजपा ने किन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है…

दरअसल, 15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं।

किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव होने हैं?
उत्तर प्रदेश से 11 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। इन सांसदों में भाजपा के पांच सदस्य, समाजवादी पार्टी के तीन, बसपा के दो और कांग्रेस के एक सांसद हैं।
बिहार से चुने गए पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा हैं। इसमें आरजेडी की मीसा भारती, भाजपा नेता सतीश चंद दुबे और गोपाल नारायण सिंह के अलावा जदयू के राम चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक और सीट शरद यादव के पास थी।
झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब की दो-दो सीटों पर चुनाव होंगे।
ओडिशा, मध्य प्रदेश की तीन-तीन, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की चार-चार सीटों पर नए सदस्य चुने जाने हैं।
महाराष्ट्र, तमिलनाडु की छह-छह और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होंगे

और पढ़े  दिल्ली दंगा आरोपी ताहिर को जमानत- इलाज के लिए कोर्ट से मिली राहत, 15 दिन में सर्जरी कराने का निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    LPG बुकिंग नियमों पर सरकार बोली- नहीं हुए बदलाव,35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा शहरों में सिलिंडर

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है…


    Spread the love

    दर्द भरी जंग खत्म: नम आंखों से हरीश को दी गई अंतिम विदाई, ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छा मृत्यु के बाद बुधवार को हरीश राणा को अंतिम विदाई दी गई। दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *