Gyanvapi Case :ज्ञानवापी मामले में आज अदालत दिन में 2 बजे से होगी सुनवाई,पूजा-पाठ की अनुमति और अन्य देवी-देवताओं को संरक्षित करने पर होगी सुनवाई

ज्ञानवापी मामले में वाराणसी जिला जज की अदालत में सुनवाई आज दोपहर दो बजे से होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सबकी निगाहें जिला जज की अदालत पर टिकी हैं। ज्ञानवापी परिसर में मां श्रृंगार गौरी के दैनिक पूजा-अर्चना की इजाजत देने और अन्य देवी-देवताओं को संरक्षित करने को लेकर दायर वाद की सुनवाई जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेस की अदालत में सुनवाई होगी। साथ ही मंदिर पक्ष, डीजीसी सिविल के प्रार्थना पत्र और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमटी की आपत्ति पर सुनवाई होगी। डीजीसी सिविल ने प्रति आपत्ति दाखिल कर दी है। मामले को लेकर अदालत क्षेत्र में गहमागहमी है। कचहरी परिसर और आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यस्था है।

जमानत की सभी याचिकाएं ट्रांसफर
जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेस की अदालत ने जमानत की सभी याचिकाओं को दूसरी अदालत में ट्रांसफर कर दिया है। जिला जज आज सिर्फ ज्ञानवापी के मसले पर सुनवाई करेंगे। नागरिक प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) के आदेश 7 नियम 11 के तहत के वाद की पोषणीयता पर पहले सुनवाई होगी।

इन मामलों में होगी सुनवाई
मां श्रृंगार गौरी की दैनिक पूजा-अर्चना की अनुमति और अन्य देवी-देवताओं के विग्रहों को संरक्षित करने की मांग के साथ ही डीजीसी सिविल महेंद्र प्रसाद पांडेय के मछलियों को संरक्षित करने और वजू स्थल को हटाने और वादी पक्ष के दीवार तोड़ने के आवेदन पर सुनवाई होगी। साथ ही कमीशन रिपोर्ट पर भी आपत्ति मांगी गई है।

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन बोले…
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा कि सर्वे कमीशन की रिपोर्ट पर अदालत द्वारा आपत्ति मांगी गई है। आज मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता आपत्ति दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि केवल वाद की पोषणीयता पर सुनवाई ना हो। ये भी देखना चाहिए कि क्या मामले में प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट एप्लाई है या नहीं।

और पढ़े  अयोध्या- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करते समाजसेवी सुरेश यादव
  • Related Posts

    दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

    एक प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा।…

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…