Today Horoscope 23 May : सिंह, मेष और कर्क राशि वालों का क्या है किस्मत का कनेक्शन, ये राशी वाले आज रखे अपने पास पीली वस्तु ||

Spread the love

ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य इस समय बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। संतान और प्रेम की स्थ्‍िाति पहले से बेहतर चल रही है। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सुखद समय कहा जा सकता है। व्‍यापार और कारोबार में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आय बढ़ेगी लेकिन जहां से चाहेंगे वहां से नहीं बढ़ेगी। आपके सोच के विपरीत होगा। बुरा नहीं होगा लेकिन मन परेशान रहेगा। कुल मिलाकर बहुत आनंददायक दिन नहीं रहेगा। मध्‍यम रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें। शुभ होगा।

वृषभ-व्‍यवसाय में संघर्ष दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी में अभी बचना चाहिए आपको। यदि आपसे कुछ गलत हुआ तो हार सुनिश्चित हो जाएगी इसलिए बचें। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। थोड़ा संघर्ष रहेगा लेकिन बुरा नहीं है। शनिदेव की अराधना करते रहें। अच्‍छा होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

मिथुन-मध्‍यम रहेगा। सामाजिक दृष्टि से कोई रिस्‍क न लें अन्‍यथा अपमान का भय हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। यात्रा में कष्‍ट संभव है। मां काली की अराधना करें। शुभ होगा।

कर्क-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्‍क लेने लायक नहीं है। नुकसान की आशंका है। खासकर शारीरिक रूप से। थोड़ा ध्‍यान देकर चलें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। तबीयत खराब है तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें। टालें नहीं। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति पहले से काफी सुधर चुकी है। अच्‍छी बात है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्‍यम है। जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है। एक-दो दिन थोड़ा बचकर चलें। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। जीवनसाथी और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। शनितत्‍व का दान करें। शुभ होगा।

कन्‍या-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन स्‍वयं शांत हो जाएंगे या मित्रता करने की कोशिश करने लगेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें। शुभ होगा।

तुला-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। अपने आवेश पर काबू रखें। विद्यार्थीगण कोई नई शुरुआत अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव की शरण में बने रहें। उनकी पूजा करते रहें। शुभ होगा।

वृश्चिक-घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं अन्‍यथा कोई बड़ी दिक्‍कत हो सकती है। कोई बड़ी कलह हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी टाल दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍मय रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। नीली वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 16 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में होगा इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

धनु-पराक्रम करने का समय है। व्‍यवसायिक सफलता मिलने का समय है लेकिन किसी गलत व्‍यक्ति का साथ न लीजिएगा अन्‍यथा आगे चलकर वो दावा करेगा और आप परेशानी में आएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छा समय कहा जाएगा। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-अभी निवेश वर्जित है। रुपए-पैसे जो आ रहे हैं उन्‍हें संभाल कर रखें। बाद में कहीं लगाइएगा। किसी को उधार दे देंगे तो लौट के आना मुश्किल होगा। अपने और अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति सही चलती रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-असमंजस की स्थिति रहेगी। बहुत बुरा कुछ होने वाला नहीं है और अच्‍छा आपको महसूस नहीं होगा क्‍योंकि मन खराब रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग नहीं मिल पाएगा। बाकी व्‍यापार आपका ठीक चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-मानसिक परेशानी बनी रहेगी। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा हो सकती है। अज्ञात भय परेशान कर सकता है। खर्च की अधिकता से भी मन परेशान रहेगा। प्रेम में दूरी होगी। संतान को लेकर सोच-विचार में पड़े रहेंगे। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। नीली वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 19 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक…


    Spread the love

    Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा और कुछ विरोधी आपके कार्यों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *