Today Horoscope 21 May – आज इन 3 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, जानें क्या कहती है आपकी राशि।1

वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता 

मेष- व्‍यापारिक विस्‍तार का समय है। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर है। सूर्यदेव को जल देते रहें। 

वृषभ- भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

 मिथुन- स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी मध्‍यम कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कर्क- रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। दाम्‍पत्‍य जीवन में खुशहाली आएगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। हर दृष्टिकोण से यह सुखद समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। 

और पढ़े  Today Horoscope 18 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव, पढ़ें अपना राशिफल।

सिंह- शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश करता रहेगा लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। शनितत्‍व का दान करें। नीली वस्‍तु का दान करें। 

कन्‍या- विद्यार्थियों के लिए खासकर तकनीकी छात्रों के लिए लिखने-पढ़ने में अच्‍छा समय गुजरेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। शनिदेव की अराधना करते रहें। 

तुला- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में संघर्ष करना पड़ेगा। भौतिक सुख-संपदा में थोड़े संघर्ष के साथ वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्यम है। प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा चलेगा। अच्‍छा समय है। बस कलह से बचें। पीली वस्‍तु का दान करें। 

वृश्चिक- रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। आपने जो कुछ भी सोचा है उसे लागू करें व्‍यवसायिक तौर पर। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। पीली वस्‍तु पास रखें। 

धनु- वाणी अनियंत्रित न होने दें। बुजुर्गों-कुटुम्‍बीजनों से तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। मुख रोग पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर- सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। प्रेम में समीपता आएगी। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। जिस चीजी की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। मां काली की अराधना करते रहें। 

कुंभ- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। ज्‍यादा सोचने के शिकार होंगे। नकारात्‍मक सोच आपको परेशान करेगी। प्रेम आौर संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक-ठाक चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें। हरी वस्‍तु पास रखें। 

और पढ़े  Today Horoscope 20 September 2026 आज  होगा इन राशि वालों को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मीन- आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। प्रेम का साथ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नवीन स्रोत भी बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

  • Related Posts

    Today Horoscope 22 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ,मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, जानें आज का राशिफल।।

      मेष राशि-आज प्रेम आपके रिश्ते में ऐसी मिठास घोलेगा, जिसका असर पूरे दिन महसूस होगा। साथी के साथ बिताया हर पल रिश्ते को और गहरा बनाएगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव…

    Today Horoscope 21 September 2026 आज इन राशि वालों का रुका हुआ धन वापस होगा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई महत्वपूर्ण समाचार…