15 May today Horoscope क्या कहते है आज आपके सितारे।।

ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 

मेष-मन, संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य भी पहले से अच्‍छा कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-एक रौब और रुआब आ गया है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

मिथुन-शासन सत्‍ता पक्ष से थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य भी परेशान कर सकता है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। ताम्रपात्र दान करें और अच्‍छा होगा।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की थोड़ी चिंता करनी पड़ेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। ये एक अच्‍छी बात हो गई आपके साथ। प्रेम और संतान अभी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।
 

कन्‍या-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें। सफेद वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 18 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव, पढ़ें अपना राशिफल।

तुला-नरम-गरम बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

धनु-आय बढ़ेगी। आय के नवीन स्रोत भी बढ़ेंगे। फिर भी मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

मकर-कोर्ट-कचहरी में अजीब सी स्थिति बन सकती है। इसका मतलब हार नहीं है लेकिन फिर भी बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पैतृक सम्‍पत्ति में कोई परेशानी आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार अच्‍छा चलता रहेगा लेकिन नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-जोखिम से उबर चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। सम्‍मान के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म से विमुख दिख रहे हैं। संतान और प्रेम भी मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। सफेद वस्‍तु काली मंदिर में अर्पित करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 22 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ,मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, जानें आज का राशिफल।।

      मेष राशि-आज प्रेम आपके रिश्ते में ऐसी मिठास घोलेगा, जिसका असर पूरे दिन महसूस होगा। साथी के साथ बिताया हर पल रिश्ते को और गहरा बनाएगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव…

    Today Horoscope 21 September 2026 आज इन राशि वालों का रुका हुआ धन वापस होगा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई महत्वपूर्ण समाचार…