ब्रेकिंग – ज्ञानवापी केस :- कोर्ट का बड़ा फैसला 17 मई तक दुबारा होगा सर्वे,नहीं हटाए जाएंगे कोर्ट कमिश्नर

Spread the love

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। ज्ञानवापी मामले में सर्वे कमिश्नर अजय मिश्र नहीं हटाए जाएंगे। कोर्ट ने दो और सहायक कमिश्नर नियुक्त किए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि 17 मई से पहले सर्वे किया जाएगा।

ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी व अन्य विग्रहों के सर्वे और अधिवक्ता आयुक्त की आगामी भूमिका पर कुछ देर बाद फैसला आने की उम्मीद है। दो दिन तक चली लंबी बहस के बाद अदालत ने निर्णय के लिए आज की तारीख मुकर्रर की है। सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट रूम में पहुंच चुके हैं।

ज्ञानवापी परिसर में कमीशन की कार्यवाही कर रहे एडवोकेट कमिश्नर को बदलने की अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की मांग व तहखाने की वीडियोग्राफी कराने की वादी पक्ष की अपील पर बुधवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में बहस पूरी हो गई थी। आज सुबह से कचहरी में गहमागहमी का माहौल बना है। सभी पक्षों के अधिवक्ता और पक्षकार न्यायालय के बाहर डटे हैं।

वादी पक्ष की ओर से ज्ञानवापी मस्जिद की बैरिकेडिंग के अंदर तहखाने समेत अन्य उल्लिखित स्थलों का निरीक्षण करने का स्पष्ट आदेश देने की अपील की गई है। वहीं, प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद एडवोकेट कमिश्नर को बदलने की मांग कर रहा है। इस मामले में दोपहर दो बजे के बाद कभी भी फैसला आ सकता है।
यहां बता दें कि श्रृंगार गौरी के रोजाना दर्शन पूजन की मांग को लेकर पांच महिलाओं की ओर से दायर वाद पर बीते आठ अप्रैल को अदालत ने अजय कुमार मिश्र को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करते हुए ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण कर दस मई तक अदालत में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था।

और पढ़े  अयोध्या:- मंदिर प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि विशेष श्रृंगार एवं झांकी की तैयारियों के कारण शाम 5 बजे के बाद गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

छह मई को कमीशन की कार्यवाही शुरू तो हुई लेकिन पूरी नहीं हो सकी। सात मई को अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर एडवोकेट कमिश्नर बदलने की मांग कर दी। इस प्रार्थना पत्र पर तीन दिनों से अदालत में सुनवाई चल रही है। आज चौथे दिन फैसले की उम्मीद में लोग न्यायालय में पहुंच गए हैं


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर हो रहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर का ढांचा, छज्जों और दीवारों में आईं दरारें, ASI की रिपोर्ट में खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास मंगलवार को एक भवन का छज्जा गिरने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए थे, लेकिन खतरे और भी हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर…


    Spread the love

    होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर मोड़ (मुरारी चक्की) के पास स्थित कुर्रा मोड़ पर एक होटल में  महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *