प्यासे को पानी – टीम हेल्प उत्तराखंड ग्रुप का जल सेवा मिशन

Spread the love

हल्द्वानी –

किसी प्यासे को पानी पिलाना महापुण्य से कम नही । सेवा भाव किसी धर्म ,जाति विशेष को नही देखता एक व्यक्ति में इंसानियत का भाव व सेवार्थ होना ही सबसे बड़ा गुण है

जल सेवा मिशन के अंतर्गत आज दिनांक 08 मई 2022 को टीम हेल्प उत्तराखंड ग्रुप के सम्मानित सदस्य व एच डी एफ सी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक हर्ष पांडे पुत्र के सी पांडे द्वारा हल्द्वानी के सबसे व्यस्त कालाढूंगी चौराहे पर स्थित कालू सयैद बाबा व शनि मंदिर के बाहर जन सेवार्थ एक वोल्टास वॉटर कूलर व एक्वागार्ड लगवाया गया।जिसका शुभारंभ हल्द्वानी महापौर डाo जोगेंद्र सिंह रौतेला जी के द्वारा किया गया।

टीम हेल्प उत्तराखंड ग्रुप के जल मिशन के अंतर्गत ग्रुप के सम्मानित सदस्यों द्वारा जल्द ही हल्द्वानी के सभी मुख्य चौराहों पर इसी तरह के फिल्टर युक्त वॉटर कूलर व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पानी के प्याऊ लगाए जाएंगे। जिससे कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। इस गर्मी के मौसम में आने जाने वाले राहगीरों को हर समय शुद्ध व ठंडा जल उपलब्ध हो सके।

टीम हेल्प उत्तराखंड ग्रुप द्वारा जल सेवा मिशन शुरू किया गया है । जिससे अंतर्गत शहरवासियों को स्वच्छ शीतल जल के पीने की व्यवस्था के साथ साथ लोगो को पानी बर्बाद न करने के लिये जागरूक करना है । समय समय पर टीम के वोलुएन्टीर्स क्षेत्रवासियों के घरों व कॉलोनियों में पानी न आने पर जल संस्थान के अधिकारियों के सहयोग से पानी के टैंकरों की व्यवस्था करवाकर व पानी से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण भी करवा रहे है ,टीम के वोलुएन्टीर्स जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों से सम्पर्क व कोआर्डिनेशन कर पानी से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करवा रहे है ।

और पढ़े  पिथौरागढ़: पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, सीसीटीवी से खुला राज; आरोपी देर रात गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *