आजम आ पाएंगे जेल से बाहर? – सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार कहा- 137 दिन बाद भी नहीं मिला आदेश।

आजम खां मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट पर कड़ी टिप्पणी की है। शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि, 137 दिन से आदेश नहीं आया है। यह न्यायिक प्रक्रिया का मजाक है। कोर्ट ने कहा, हम इस मामले में उच्च न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा करना चाहते हैं। जरूरी हुआ तो इस पर आदेश देंगे। कोर्ट 11 मई को इस प्रकरण में सुनवाई करेगा। दरअसल, आजम खां की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। 
दरअसल, आजम खां को 86 मामलों में कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। केवल एक मामले में उनकी याचिका पर सुनवाई लंबित है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए  फैसला सुरक्षित कर लिया था। कोर्ट अगले सप्ताह तक अपना फैसला सुना सकती है। अगर आजम खान की जमानत अर्जी मंजूर हो जाती है तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे। क्योंकि, बाकी मामलों में कोर्ट ने उन्हें पहले ही जमानत दे रखी है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी की पीठ कर रही थी।

और पढ़े  नोएडा बस हादसा: मरना है तो मरो, नहीं रोकेंगे...चालक बस दौड़ाता रहा, बीड़ी पीकर हंसता रहा, जिंदा जल गए 9 यात्री
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…