पौड़ी- अपर जिलाधिकारी ने ली स्वरोजगार योजना व दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की बैठक

Spread the love

आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षा में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की बैठक का आयोजन किया गया
अपर जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में संबंधित आवेदको को कहा कि समय पर बैंकों में अपने दस्तावेज जमा करें। जिससे बैंक को ऋण देने में आसानी प्राप्त होगी। उन्होंने कुछ आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र में दस्तावेज अपूर्ण होने पर लंबित रखते हुए समय दिया गया है। उन्होंने आवेदकों को कहा कि निर्धारित समय पर दस्तावेज जमा करें। उन्होंने स्वरोजगार इच्छुक लोगों को योजना के तहत अधिक से अधिक स्वरोजगार मुहैया करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होेंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि होम स्टे योजना हेतु लोगों को जानकारी दे, जिससे वह भी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इस दौरान वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में 18 आवेदन तथा दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना में 10 आवेदन प्रस्तु हुए। जिनमें वाहन के लिए 13 तथा होमस्टे के लिए 7 आवेदन स्वीकृत किये गये।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा; मुकदमा दर्ज, उपचार में खर्च 1.35 लाख मरीज से वसूलेगा दून अस्पताल
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *