बड़ी घटना हुई नाकाम : करनाल से 4 आतंकियों की गिरफ्तारी, भारी मात्रा में विस्फोटक -हथियार बरामद,।।

आईबी की सूचना पर करनाल पुलिस ने
बसताड़ा टोल के पास से 4 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आतंकी पंजाब के हैं। पुलिस को उनकी इनोवा गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं। हथियार बोरों में भरे हुए थे। आतंकियों की इनोवा बसताड़ा टोल क्रास कर मधुबन तक पहुंच चुकी थी। वहीं आरोपी करनाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिलहाल बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार सभी आरोपी 20 से 22 साल के हैं और सभी नांदेड़ जा रहे थे। 
खुफिया इनपुट पर पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनमें से तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर और भूपिंदर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पाक में बैठे एक व्यक्ति के संपर्क में थे, जिसने उन्हें आदिलाबाद, तेलंगाना में हथियार और गोला-बारूद छोड़ने के लिए कहा था। आरोपी गुरप्रीत को फिरोजपुर जिले में ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजे गए विस्फोटक मिले। इससे पहले, उन्होंने नांदेड़ में विस्फोटक गिराए थे।

और पढ़े  13 डॉलर में बेचते थे व्हाट्सएप ओटीपी: मुंबई में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 669 सिम बरामद
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…