राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य को देखने एलएंडटी के एमडी एसएम सुब्रमण्यम अयोध्या पहुंचे।

Spread the love

अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर में एलएंडटी के द्वारा किये जा रहे मंदिर निर्माण कार्य को देखने एलएंडटी के एमडी एसएम सुब्रमण्यम अयोध्या पहुंचे। और निर्माण कार्य देख कर बोले अयोध्या में बहुत सुंदर मंदिर बनाने का सौगाभ्य मिला था और आज श्री रामलला का पूरा हुआ दर्शन।
एलएंडटी के सीईओ/एमडी एसएम सुब्रमण्यम प्राईवेट हैली कॉप्टर से अयोध्या पहुंचे सरयू स्थित रामकथा पार्क के पास उतरने के बाद सीधे श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे जहां श्री रामलला का दर्शन किया। जिसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य को भी देखने पहुंचे इस दौरान एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद मेहता ने मंदिर निर्माण पूरी जानकारी दी। और स्थानीय निरीक्षण कर कार्य को उत्तम बताया। तो वहीं एसएम सुब्रमण्यम ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा, विमलेंद्र मोहन मिश्र व निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास के साथ जिलाधिकारी व सुरक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात की।
राम जन्मभूमि परिसर भ्रमण के बाद एलएंडटी के एमडी एसएम सुब्रमण्यम ने कहा कि सबसे महत्त्वपूर्ण काम एलएंडटी को सौंप दिया गया है। और बहुत अच्छा लग रहा है कि यह कार्य हम लोग कर रहे हैं। यह एक सरल कार्य नही है क्यों कि हजारों वर्षों तक सुरक्षित रहने वाला स्ट्रक्चर है। स्टील या ऐसा किसी भी प्रकार का मैटेरियल्स में उपयोग नहीं कर सकते हैं। यह सिर्फ पेवर सीमेंट और ग्रेनाइट स्टोन, बंसी पहाड़पुर के स्टोन से बनाने की बात है। जिसमें काफी आगे हो चुक। जिसमे एक फाउंडेशन के निर्माण का कार्य बहुत बड़ा कार्य था। फाउंडेशन बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। अब ग्रेनाइट स्टोन का कार्य चल रहा है। और हमारे ख्याल से आगे बंसी पहाड़पुर स्टोन से कार्य प्रारंभ होने से और जबरदस्त कार्य होगा। हमारे सभी स्टाफ इधर है। और श्री राम भगवान से प्रार्थना करके कार्य कर रहे हैं। आज भगवान श्री राम के कारण कंपनी आगे चल रही है। और हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि इस प्रकार का कार्य करने का मौका मिला है कहां की या स्ट्रक्चर बहुत लंबे समय के बाद स्ट्रक्चर निर्माण करने का स्ट्रक्चर की डिजाइन बहुत ही यूनिक है। इसके निर्माण के लिए कोई भी फाइल फाउंडेशन का नहीं बल्कि रतन फाउंडेशन है। उसके ऊपर ग्रेनाइट स्टोन लगाने के बाद बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से मंदिर या बहुत ही सुंदर मंदिर होगा। अब इस मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने से एक माहौल भी अयोध्या में दिखाई देगा।

और पढ़े  वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का-  प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक बातचीत में लिया हिस्सा

Spread the love
  • Related Posts

    सिलिंडर फटे: धधक उठी बस्ती…25 झोपड़ियां जलीं, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं 

    Spread the love

    Spread the loveनक्खीघाट क्षेत्र के भरतनगर में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे खाली पड़ी जमीन पर बनी झुग्गी बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में…


    Spread the love

    UP बोर्ड- टॉपर बनकर उभरा बाराबंकी जिला, सीतापुर दूसरे स्थान पर, इस बार परिणाम में ये बातें रहीं खास

    Spread the love

    Spread the love   यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में बाराबंकी जिला टॉपर बनकर उभरा है। हाईस्कूल में टॉपर समेत जिले की तीन और इंटर में दो बेटियों ने टॉप-3…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *