ईद से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा समेत 7 आरोपी.

अयोध्या –
का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा समेत 7 आरोपी गिरफ्तार कर लिए है।बता दें कि यह सभी आरोपी दिल्ली के जहाँगीरपुर में हुई घटना से नाराजा थे। जिसके कारण अयोध्या में गैर समुदाय से जुड़े धर्मिक स्थल के पास आपत्तिजनक सामग्री फेंकी गई थी। अयोध्या में इस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के 24 घण्टे में बड़ी कार्यवाही है।अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मस्जिदों के पास आपत्तिजनक सामग्री व अभद्र भाषा का प्रयोग कर कागज को फेंका गया था। इस घटना के बाद गैर समुदाय से जुड़े लोगों ने आपत्ति और नाराजगी भी जाहिर की थी तो इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी शहर के हर एक सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे थे लेकिन कुछ स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज में देखे जाने के बाद 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया उसके बाद घटना को अंजाम दिए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए आईजी रेंज के पी सिंह ने कहा कि मुस्लिम टोपी लगाकर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था वहां से अपनी बाइकों से फरार हो गए थे। लेकिन कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद उनकी शिनाख्त की गई और को गिरफ्तार कर कार्रवाई को पूरा कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने का कारण दिल्ली में हुए घटना से नाराज थे इसलिए हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश गुप्ता सहित अन्य 7 लोगो की गिरफ्तार हुए हैं। और 4 लोग अभी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।

और पढ़े  यह एक मुसलमान होने की सजा है?: जेल से बाहर आने पर छलका आजम का दर्द, बोले- कानून का वजूद खत्म हो चुका
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…