जिला पंचायत बोर्ड व जिला विकास योजना समिति की सत्र की वित्तीय बैठक जिला पंचायत कार्यालय में संपन्न

अयोध्या में जिला पंचायत बोर्ड व जिला विकास योजना समिति की सत्र की वित्तीय बैठक जिला पंचायत कार्यालय में संपन्न संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने की। जिसमें प्रमुख रुप से वित्तीय वर्ष 2022- 23 के प्राप्त होने वाली अनुदान राशि 25 करोड़ के सापेक्ष कार्ययोजना के अनुमोदन पर विचार विमर्श किया गया। इसमें प्रमुख रूप से वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए संपत्तियों व विभव कर वसूली के लिए सूची बनाई जा रही है। बजट की 25 करोड़ की अनुदान राशि के सापेक्ष में सड़क निर्माण, जल निकासी के लिए नाला,ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी लाइट की स्थापना व स्वच्छता के मदों में व्यय किए जाने पर मंथन किया गया।

V/0-वही इस बैठक में निर्णय लिया गया कि रुदौली विधानसभा के न्याय पंचायत नरौली में जिला पंचायत की भूमि पर पूर्व निर्मित अस्पताल के जीर्ण शीर्ण भवन को धराशाई कर उसे एक व्यवसायिक संकुल का स्वरूप दिया जाएगा इसके साथ साथ में पूर्व में निर्मित दुकानों की भवनों का अनुरक्षण की जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में प्रमुख रूप से जनपद के विधायक,सीडीओ अनीता यादव व सदस्य रहे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने बताया कि आज की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022 23 के प्राप्त होने वाली 25 करोड़ की धनराशि को पंचायत के सभी ग्रामों की समस्याओं पर लगाया जाएगा।जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि प्राप्त धनराशि को पंचायत के सभी ग्रामों की स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए तथा गांव के नालों सभी सड़कों जल निकासी व गांव के कोने कोने तक स्ट्रीट लाइट को लगाने का काम किया जाएगा । इसके साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

और पढ़े  बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…