बिहार से आकर अयोध्या में लूट पाट करने वाले अभियुक्त चोरी की मोटर साइकिल एवं लूट के माल सहित गिरफ्तार.

Spread the love

शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयपाल सिंह के निर्देशन व श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री पलाश बंसल के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह द्वारा गठित टीम मय हमराह पुलिस बल द्वारा आज दिनांक 23.04.22 को कसाबबाड़ा तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साइकिल व 1 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा एवं लूट के 21,000/ रुपये एवं दो अदद एटीएम कार्ड की बरामदगी की गयी है। दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला ।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त राहुल कुमार यादव उपरोक्त से पूछताछ में बताया गया कि मै व मेरा साथी अमन यादव पुत्र सुग्रीव यादव निवासी नया टोला जुराबगंज गैड़ा बाडी थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार के साथ मिलकर दिनांक 19.04.22 को चौक रिकाबगंज रोड पर एक व्यक्ति से जो बैंक का पैसा निकालकर जा रहा था उसका बैग छीनकर भाग गये थे जिसमें 50 हजार रुपये व एटीएम कार्ड मौजूद था। लूट में मिले रुपये को आधा आधा बांट लिया गया था। मौके से बरामद पल्सर मोटर साइकिल जिस पर फर्जी कूटरचित न0- UP 32 CF 8055 नम्बर डालकर लूटपाट करते थे जिससे पकड़े न जा सके। उक्त मोटर साइकिल पटना बिहार से चोरी करने के बात बतायी गयी है वाहन का वास्तविक न0 BR 01 DT 2625 पाया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 280/22 धारा 392/411 भा0द0वि0 व मु0अ0स0 285/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट , मु0अ0स0 286/22 धारा 41/411/419/420/ 467/ 468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः राहुल कुमार यादव पुत्र राजकुमार यादव उम्र करीब 19 वर्ष नि0 ग्राम नया टोला जुराबगंज गैड़ा बाडी थाना कोढा जिला कटिहार बिहार
*बरामदगी का विवरणः*
1. पल्सर मोटर साइकिल BR 01 DT 2625
2. लूट के 21,000 रुपये व दो अदद एटीएम कार्ड बरामद
3. 01 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त राहुल कुमार यादव*
1.मु0अ0स0 280/22 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना को0नगर,अयोध्या
2.मु0अ0स0 285/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
3.मु0अ0स0 286/22 धारा 41/411/419/420/467/468/471भा0द0वि0 थाना को0नगरअयोध्या
*गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी का नामः* –
1. उ0नि0 संदीप त्रिपाठी चौकी प्रभारी रिकाबगंज थाना को0 नगर जनपद अयोध्या
2. उ0नि0 अमित सिंह प्रभारी चौकी जेल थाना को0 नगर जनपद अयोध्या
3. हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज थाना को0 नगर जनपद अयोध्या
4. का0 विश्वदीपक तिवारी थाना को0 नगर जनपद अयोध्या
5. का0 ज्ञानप्रकाश थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
6. कां0 अशोक यादव थाना को0 नगर जनपद अयोध्या
👇

और पढ़े  UP: 33 जिलों में लू के अलर्ट के साथ नौतपा शुरू, इन इलाकों में आंधी चलने की भी चेतावनी, ये शहर सबसे गर्म

Spread the love
  • Related Posts

    सूर्या का ‘कातिल’ ढेर: सामने आया हत्या का चौंकाने वाला कारण, 4 इंच तक घुसा था चाकू, खोड़ा कांड की पूरी कहानी

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में ईद उल अजहा पर युवक को चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोपी रविवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस ने शव मेडिकल…


    Spread the love

    UP- नई पंचायतों के गठन के पहले पुराने प्रधानों को मिली जिम्मेदारी, पर नहीं ले सकेंगे ये बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveपंचायत चुनाव के बाद नई ग्राम पंचायतों के गठन तक गांवों में प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने पुराने ग्राम प्रधानों को प्रभारी बना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *