देश की सबसे बड़ी परिक्रमा करने के लिए रामनगरी अयोध्या से दो गुटों में 1000 से अधिक की संख्या में साधु संत हुए रवाना।

Spread the love

देश की सबसे बड़ी परिक्रमा करने के लिए रामनगरी अयोध्या से दो गुटों में 1000 से अधिक की संख्या में साधु संत मखोड़ा धाम रवाना हुए। जहाँ से सभी साधु संत एक साथ 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को प्रारंभ करेंगे। यह यात्रा 23 दिन में 5 जनपद व 110 गांव से होकर गुजरेगी।वही इस 84 कोसी परिक्रमा के लिए विश्व हिंदू परिषद के मुख्यालय कारसेवक पुरम से हनुमान मंडल के संयोजन में सैकड़ों की संख्या में साधु संतों को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने संतों का स्वागत कर रवाना किया। तो वही दूसरा गुट धर्मार्थ सेवा संस्थान के द्वारा बड़ी संख्या में साधु संत भी भगवान के भजन कीर्तन करते हुए रवाना हुए। यह दो अलग-अलग स्थानों से निकले हजारों की संख्या में संत भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए मखौड़ा धाम के लिए रवाना हुए हैं। जहां से कल सुबह सभी संत विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद इस यात्रा को प्रारंभ करेंगे। 23 दिन की इस यात्रा में पांच जनपद बस्ती अंबेडकर नगर अयोध्या बाराबंकी व गोंडा के लगभग 110 गांव से होते हुए अयोध्या समाप्त होगा।जिसके बाद यह यात्रा सरयू तट पर 1 दिन के विश्राम के पश्चात प्राचीन स्थली सीता कुंंड पर इस यात्रा का समापन होगा।


Spread the love
और पढ़े  बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *