ऋषिकेश : लंबी खींचतान के बाद आखिरकार हो गया रोटेशन समिति का गठन, अध्यक्ष बने संजय शास्त्री..

Spread the love

लंबी खींचतान के बाद आखिरकार उत्तराखंड चारधाम यात्रा व्यवस्था समिति का गठन हो गया है। 7 कंपनियों ने मिलकर रोटेशन व्यवस्था समिति का गठन किया गया है। रोटेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री को चुना गया।

आने वाले चारधाम यात्रा से पहले आखिरकार चार धाम रोटेशन व्यवस्था समिति का गठन हो गया है। रोटेशन व्यवस्था समिति के गठन को लेकर 7 कंपनियों ने अपनी सहमति जताई है। अभी भी दो कंपनियां रोटेशन व्यवस्था समिति से बाहर हैं। रोटेशन व्यवस्था समिति के प्रतिनिधि मदन कोठारी ने बताया कि अभी तक चार धाम यात्रा को लेकर बस कंपनियों के द्वारा रोटेशन व्यवस्था समिति बनाने को लेकर सहमति नहीं बन रही थी, लेकिन अब एक बार फिर से रोटेशन का गठन सात कंपनियों को मिलाकर हो गया है, जबकि अभी दो कंपनियों ने अपनी सहमति नहीं जताई है। उनसे भी इस विषय में वार्ता जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि रोटेशन व्यवस्था समिति का अध्यक्ष संजय शास्त्री को बनाया गया है। आपको बता दें कि संजय शास्त्री 11वीं बार रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष बने हैं।

दरअसल, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की नौ कंपनियों को मिलाकर चारधाम यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति का गठन किया जाता था, लेकिन इस बार सात कंपनियों ने ही रोटेशन व्यवस्था समिति के गठन में अपनी हामी भरी है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *